
उत्तर प्रदेश · छठ सुरक्षालखनऊ
यूपी में छठ: घाटों पर सुरक्षा के कड़े निर्देश, दिल्ली से अतिरिक्त बसें
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को छठ की तैयारियों की समीक्षा की। जिलों से कहा गया कि घाटों पर गहरे पानी को चिह्नित करें, गोताखोर, नावें और सीसीटीवी लगाएं, कंट्रोल रूम और ट्रैफिक योजना बनाएं। रोडवेज दिल्ली से पूर्वी यूपी के लिए अतिरिक्त बसें तय किराये पर चलाएगा। अर्घ्य 15 और 16 नवंबर को है।
· 4 मिनट











